सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल ने श्री सांवलियाजी मन्दिर मण्डल द्वारा मन्दिर मण्डल के मेला ग्राउण्ड में प्रगतिरत सीसी रोड निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर लोक निर्माण विभाग, चित्तौड़गढ़ की क्वालिटी कंट्रोल टीम द्वारा मशीनों से विभिन्न मानकों पर सीसी निमार्ण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई।निर्धारित मानकों को पूर्ण नही करने एवं जांच में विभिन्न कमियां पाई जाने पर निर्माण कार्य संवेदकों को पाबन्द किया गया एवं सहायक अभियन्ता साईट सुपरवाईजर को भी गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने व मानकों को पूर्ण करने बाबत् निर्देशित किया गया तथा भविष्य में निर्माण कार्य के मानकों को पूर्ण नहीं करने पर संवेदकों के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने बाबत् दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।
निरीक्षण के दौरान सीईओ अभिषेक गोयल, मंदिर मंडल अधिशासी अभियंता हजारीलाल मेघवाल अधिशाषी अभियन्ता, तथा चित्तौड़गढ़ लोक निर्माण विभाग की क्वालिटी कंट्रोल टीम व मंदिर मंडल के निर्माण विभाग सुपरवाइजर मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ