सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश की सह प्रभारी विजया रहाटकर ने गुरुवार दोपहर बाद मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ की उत्थापन झांकी के दर्शन किए।
रहाटकर के साथ में भाजपा संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, भाजपा जिलाध्यक्ष व बड़ीसादड़ी पूर्व विधायक गौतम दक, जिला मंत्री सोहन आंजना ने भी सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। राष्ट्रीय मंत्री रहाटकर के सांवलियाजी पहुंचने पर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सदस्य भेरूलाल सोनी, मदन लाल व्यास, भैरू लाल गाडरी, पूर्व सरपंच हजारीदास वैष्णव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, सहकारी समिति अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पंकज जारोली, रमेश वैष्णव, कमलेश तेली सहित भाजपाइयों ने अगवानी कर स्वागत किया।
भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचने पर परंपरा के अनुसार ओसरा पुजारी ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत, तुलसी पत्र देकर, ऊपरना पहनाकर तथा भगवान का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। रहाटकर ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर देश व प्रदेश में सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
0 टिप्पणियाँ