सरसों की खेती के बीच अफीम की फसल, 3 हजार पौधे जब्त, किसान गिरफ्तार



चित्तौड़गढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बिजयपुर थाना पुलिस ने कंवरजी का खेड़ा गांव में खेत में सरसों की फसल के बीच में अफीम की अवैध रूप से उगा रखी फसल को नष्ट कर एक किसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेत से 3 हजार अफीम के पौधे जब्त किये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजयपुर थानाधिकारी हमेर लाल मय जाप्ते मुखबीर की सूचना पर कंवर जी का खेड़ा गांव पहुंचे। जहां एक खेत में सरसों की खड़ी हुई फसल के बीच एक किसान ने अफीम की फसल उगा रखी थी। इस मामले में किसान से पट्टे के बारे में पूछा गया तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया और घबरा गया। पुलिस ने मौके से अफीम के डोडों को कब्जे में लेकर फसल को हंकवा दी। पुलिस ने किसान रतन जटिया को एनडीपीएस 8/15 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अफीम डोडे युक्त पौधे का कुल वजन 333 किलो 550 ग्राम हुआ। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ