केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों की डूंगला में फिर कार्यवाई : अफीम, डोडाचूरा के साथ 3.50 लाख रुपए व बन्दूक जब्त

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक बार फिर डूंगला तहसील के एक घर में दबिश दी। वहां से एक किलो 550 ग्राम अफीम, 6 किलो 950 ग्राम डोडाचूरा, तीन लाख 50 हजार रुपए और एक बिना लाइसेंस वाली दो नाली वाली 12 बोर की बंदूक जब्त की हैं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों की टीम ने पिछले 15 दिनों में डूंगला तहसील में तीन कार्रवाई की है। ऐसा माना जा रहा है पहले दिन की गई कार्रवाई से ही यह दोनों कार्रवाई जुड़ी है।
डूंगला तहसील के गांव महुदी खेड़ा में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच के अधिकारियों ने एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि व्यक्ति ने अपने ही घर पर अफीम और पोस्त की भूसी छिपाकर रखा है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। घर की तलाशी ली गई। तलाशी में एक किलो 550 ग्राम अफीम, 6 किलो 950 ग्राम डोडाचूरा, तीन लाख 50 हजार रुपए और एक बिना लाइसेंस वाली दो नाली वाली 12 बोर की बंदूक मिली। जिसे टीम ने जब्त कर लिया। अपने घर में मादक पदार्थ छुपाने के आरोप में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अभी भी जारी है। 15 फरवरी को डूंगला तहसील में पहली कार्रवाई की गई। फिर उसके कुछ दिनों बाद ही 25 फरवरी को भी इसी तहसील के अलग गांव में कार्रवाई हुई। इसी तरह एक मार्च को तीसरी कार्रवाई हो रही है। 15 दिनों में लगातार तीन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ