कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। स्टेट हाइवे पर मुला माता चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर बल्कर 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा चालक सहित तीन जने गंभीर घायल दो जनों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया।
जानकारी अनुसार कस्बे के कपासन चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर स्थित मुला माता चौराहे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फीट गहरे गड्ढे में उतर गया। जिससे बल्कर का केबिन बल्कर के नीचे दब गया। घटना की सूचना पाकर आसपास मौजूद लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद चालक सहित तीन जनों को गंभीर घायल अवस्था में बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से दो की स्थिति गंभीर होने से चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया। वही सूचना पर मुलामाता ट्रस्ट अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य भी मौके पर पहुंचे व घायलों के परिजनों को सूचना दी। घायलों की पहचान गांव खान्दोला निवासी कालू बंजारा पिता छोगा, कालु पिता डुंगा व भोपालखेडा निवासी कमलेश पिता किशन जटीया के रूप में हुई है। कालू बंजारा व कमलेश की हालत चिंताजनक होने से चित्तौड़गढ़ रेफर किया है। बताया गया की बल्कर दरीबा से सीमेन्ट खाली कर के चित्तौड़गढ़ लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया।
0 टिप्पणियाँ