घोड़ी दाने पर दांव लगाते 6 गिरफ्तार, 10170 रुपए जप्त


चित्तौड़गढ़। थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ द्वारा घोड़ी दाने पर रूपयों का दांव लगा जुआ खेलते 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 10 हजार 170 रूपये जप्त किए हैं। राजन दुष्यन्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध जुआ सट्टे की धरपकड अभियान के दौरान शनिवार को विक्रम सिंह थानाधिकारी थाना कोतवाली को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि काछीखेड़ा हाईवे रोड़ के पास 5-6 व्यक्ति घोडीदाने पर रूपयो का दांव लगा जुआ खेल रहे हैं, वगेरा सूचना पर फुलचन्द एएसआई थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ मय जाप्ता द्वारा काछीखेड़ा हाईवे रोड़ के पास
दबिश दी जाकर तलाशी कर गई तो छः व्यक्तियों द्वारा घोडीदाने पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये गये। जिस पर उक्त छः व्यक्तियों के कब्जे से 10170 रूपये व घोडीदाने जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार :-
01. मोहम्मद सिददीक पिता मोहम्मद शरीफ पठान उम्र 38 साल निवासी राजीव नगर कच्ची बस्ती गांधीनगर चित्तौड़गढ़।
02. इमरान खान पिता सलीम खान पठान उम्र 35 साल निवासी कच्ची बस्ती गांधीनगर चित्तौड़गढ़,
03. अहमद हुसैन पिता अली हुसैन मैवाती उम्र 27 साल निवासी कादरी मदरसे के पास कच्ची बस्ती गांधीनगर हाल कस्बा चौकी के पीछे चित्तौड़गढ़,
04.सलमान शेख पिता निसार शेख उम्र 34 साल निवासी मोहर मंगरी गांधीनगर चित्तौड़गढ़,
05. शकील मोहम्मद उर्फ सोनु पिता सलीम शाह मुसलामन उम्र 25 साल निवासी बोहरों के कब्रीस्तान के पास कच्ची बस्ती गांधीनगर हाल मुबारिक भाई के मकान में किराये से कच्ची बस्ती गांधीनगर चित्तौड़गढ़।
06. मोहम्मद जफर उर्फ शैरू पिता मोहम्मद शफी जाति शाह मुसलमान उम्र 42 साल निवासी रामरहीम नगर आईटीआई के पीछे मोहर मंगरी, गांधीनगर चित्तौड़गढ़।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ