पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी की अपराधियों के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही

 सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। वांछित अभियुक्तगण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड हेतु अभियान के तहत 360 बोतल बियर व 24 मेकडोल विस्की व 10 बोतल अवैध कच्ची महुवे कि हथकड शराब व एक स्थाई वारंटी सहित कुल 09 व्यक्तियों को धरपकड कर गिरफ्तार किया। एसपी राजन दुष्यंत एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत के निर्देशन में व भदेसर डिप्टी धर्माराम गीला के सुपरविजन में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तगण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड अभियान के तहत दिनांक 02 अप्रैल 2023 को पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के थानाधिकारी उपनिरीक्षक ओमसिंह चुण्डावत मय जाब्ता मय वाहन सरकारी चालक एवं प्राइवेट वाहन के थाने से रवाना हो चित्तौडगढ, मण्डफिया, नाल्या खेडा, सारंगपुरा, चिकारडा, आकोला कलां व तरेजला आदि स्थानों पर दबीश के दौरान थाना भादसौडा के स्थाई वारंटी फारूक मोहम्मद पुत्र नजीर मोहम्मद मुसलमान निवासी चिकारडा व थाना राशमी के गिरफ्तारी वारंटी सलीम उर्फ गट्टु पुत्र शरीफ खॉ मुसलमान निवासी बरखेडा को डिटेन किया व शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में चालक संतोष पुत्र किशोर भांभी निवासी बिडवाल थाना कालवल जिला धार मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर टवेरा कार नम्बर जीजे 06 एलबी 7937 को जप्त किया व आम शांति भंग करने पर उतारू होने से समीर पुत्र राजेन्द्र ब्राहम्ण निवासी गांधीनगर रेल्वे हॉस्पिटल के पास रतलाम मध्यप्रदेश व राहुल पुत्र वरदीचंद सिरवी उम्र 32 साल निवासी बिडवाल थाना कालवाल जिला धार मध्य प्रदेश, दौलत सिंह पुत्र ईश्वर सिंह राजपूत व राजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र हिम्मत सिंह राजपूत निवासी चिकारडा व भरत पुत्र सत्यनारायण मेनारिया निवासी चिकारडा को धारा 107/151 में गिरफ्तार किया गया। एवं दौराने दबिश अभियुक्त मांगुसिंह पुत्र रतन सिंह राजपूत निवासी तरजेला थाना मण्डफिया के मकान के यहा दबिश दी गई तो अभियुक्त मांगूसिंह पुलिस जाप्ता को देख भाग गया। जिसके कब्जेशुदा मकान से अवैध 360 बोतल बियर व 24 बोतल मेकडोल विस्की कि जप्त कि गई एवं दौराने दबिश गॉव आकोला कलॉ मे अभियक्त भारत सिंह पुत्र हरिसिंह राजपूत निवासी आकोला कलॉ के कब्जे से अवैध 10 बोतल कच्ची महुवे कि हथकड शराब जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किये गये। इस प्रकार दौराने दबिश 360 बोतल बियर व 24 मेकडोल विस्की व 10 बोतल अवैध कच्चे महुवे कि
हथकड शराब व एक स्थाई वारंटी सहित कुल 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही में थानाधिकारी चुंडावत, सहायक उप निरीक्षक कुन्दन सिंह, प्रेमचंद, हेड कांस्टेबल शंकरलाल, देवीलाल, नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रतनलाल, अनुज, महेन्द्र, रामस्वरूप, हुकमसिंह, राधेश्याम, सुरेश, विजेश महिला कांस्टेबल अंजूबाला व यशोदा का पूर्ण सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ