छोटे भाई की पुण्यतिथि पर 195 यूनिट रक्तदान

बेगूं @ महेन्द्र धाकड़। बेगूं क्षेत्र में काटूंदा मोड़ पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में शिविर संयोजक पवन धाकड़ पीपली खेड़ा द्वारा 4 साल पूर्व आकस्मिक स्वर्गीय हुए अपने छोटे भाई प्रह्लाद धाकड़ की पुण्यतिथि पर मानवहितार्थ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने जिले में पहली बार अनूठी मिसाल पेश करते हुए रक्तदान करने वाले 195 रक्तवीरों को स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट भेंट कर एक नया उदाहरण पेश किया। 
 स्वर्गीय प्रह्लाद के भाई व शिविर संयोजक पवन धाकड़,बड़े पिता प्रकाश धाकड़, पिता भेरूलाल धाकड़ व बड़े भाई प्रवेश धाकड़ ने रक्तवीरों हेतु जलपान भोजन,फल आदि की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं सहित रक्तवीरों को 51 हेलमेट भेंट कर लाभार्थी बने
 वही अलग अलग क्षेत्र से आये भामाशाह जिसमे थायरोकेयर स्वास्थ्य अधिकारी व विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने 75 हेलमेट,टीम जीवनदाता संस्थापक धीरज धाकड़ ने 31 हेलमेट,विश्वास सेवा संस्थान एवं पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने 30,टीम जीवनदाता के कोषाध्यक्ष महेंद्र धाकड़ ने 31 हेलमेट भेंट के लाभार्थी बने। दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रान्त रक्तदान प्रभारी देवराज सुरतानिया,भारत विकास परिषद जहाजपुर के रक्तदान प्रभारी अनिल जोशी,विप्र फाउंडेशन चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के शिरीष त्रिपाठी,जैन कॉन्फ्रेंस जिलाध्यक्ष व समस्त ओसवाल समाज बेगूँ अध्यक्ष राजुलेन्द्र सुराणा,लाभचंद धाकड़, प्रकाश धाकड़ कैलाश धाकड़ रहे।

इस दौरान सांसद सी.पी. जोशी के नेतृत्व में चित्तौड़ सेवा संस्थान द्वारा चल रही सांसद निःशुल्क मोबाइल वैन जांच लेबोरेट्री द्वारा रक्तदान करने से पूर्व रक्तवीरों की निःशुल्क हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। शिविर के शुरुआत से ही भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं की लंबी कतार व युवाओं में खासा उत्साह रक्तदान के प्रति जागरूकता को दर्शा रहा था। दिन भर लगे रहे तांते में नारीशक्ति पुष्पा कुमावत ने प्रथम बार,एएनम उमा गाडरी ने प्रथम बार व दिव्यांग प्रभुलाल धाकड़ माधोपुर ने 23 भी बार रक्तदान किया। वही खासी उत्साहित इंद्रा कुमावत,संजना धाकड़, प्रियंका वैष्णव,मोनिका गुर्जर,प्रियंका राजपूत सहित कई महिलाएं हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से रक्तदान से वंचित रही। टीम जीवनदाता के कैलाश लोहार ने बताया कि सबसे अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता प्रणव शर्मा ने 27 वी बार,भगवान धाकड़ ने 26 वी बार,टीम जीवनदाता के मनोज कुमावत ने 12 वी बार शिविर संयोजक स्वंय पवन धाकड़ ने 12 वी बार रक्तदान किया।
 वही 30 से अधिक युवाओं ने अपने जीवन का 15 वां रक्तदान पूर्ण किया। गौरतलब है कि टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ रक्तदान के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए विभिन्न क्षेत्रों ने जनहितार्थ रक्तदान शिविर आयोजित करवाते आयी है। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीरों ने सदैव नियमति रक्तदान कर मानवसेवा करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ