कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। राजस्थान सरकार की ओर से चलाए जा रहे हैं महंगाई राहत कैंप का नगर पालिका परिसर में प्रधान भैरू लाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में शुभारम्भ हुआ।
शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधान चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की डीजल पेट्रोल और खाद्य प्रदार्थो की महंगाई से आम जन त्रस्त हो गया हे जिससे आमंजन का जीना दुश्वार है महंगाई को देखते हुए आम जन को राहत पहुंचाने के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री का एक सपना हे जो साकार इस महगाई राहत कैंप से होगा ।
इस राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने पर आम जन एवं बीपीएल खाद्य सुरक्षा लाभार्थी को हर माह राशन किट मिलेगा साथ ही चिरंजीवी 25 लाख एव 10 लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा साथ हीआम जन को 100 यूनिट बिजली फ्री और किसानों को 2000 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। साथ ही पशुपालकों को 40 हजार का बीमा और नरेगा कर्मियों को 125 दिनों का रोजगार की योजनाएं। निश्चित ही आमजन को इस केंद्र की निरंकुश मोदी सरकार से महंगाई में राहत दिलाने में प्रभावशाली रहेगी। जिसमें आम जनता को राहत मिलने में मिल का पत्थर साबित होगा
कार्यक्रम का संचालन कर रहे नेताप्रतिपक्ष प्रतिनिधि राजीव सोनी ने अपने उद्बोधन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मुख्यमंत्री बजट घोषणा में नगर में बन रही सड़को का निर्माण होने पर आभार जताया साथ ही गुलाब सागर की डीपीआर तैयार होने के अंतिम चरण में हे ,जिस पर बजट स्वीकृत करवाने हेतु प्रधान चौधरी से डीएमएफटी फंड से राशि दिलवाने की मांग की गई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष पवन बारेगामा ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चाष्टा, पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, पार्षद लोकेश राव, नरेश खटीक, ललित टाक ,किशन खटीक, हारून भाई, भेरू पुरबिया, रामपाल सरगरा, पुखराज खाब्या, अनिकेश सोनवाल, अंकित वैष्णव, मधुसूदन कुमावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय बारेगामा, आईटी सेल देवेश बरेगामा, महिला अध्यक्ष सुमन कुमावत, खुशबू बरेगामा, शिव शंकर उपाध्याय, अख्तर बुखारी, गुडु खान, यशवंत गोड एसपी सिरोया रामपाल सरगरा, ऋषि व्यास आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार पार्षद लोकेश राव ने राहत कैंप को सेवा ही कर्म और सेवा ही धर्म के संकल्प को साकार करने का भरोसा दिलाकर व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी करनी सिंह सोडा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम सिंह चुंडावत, पटवारी चंद्रप्रकाश चाष्टा एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ