राजस्व सेवा परिषद का समझौता लागू नही होने पर 20 व 21 अप्रेल को राजस्व कार्मिक करेंगे धरना-प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राजस्व सेवा परिषद व राज्य सरकार के मध्य 4 अक्टूबर 2021 को सीएमआर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए समझौते का क्रियान्वयन बाबत राजस्व सेवा परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा विपिन चौधरी तहसीलदार बस्सी, जिला मुख्यालय नायब तहसीलदार श्यामसुंदर पुरोहित, प्रभु लाल जाट जिला अध्यक्ष कानूनगो संघ चित्तौड़गढ़ एवं श्याम सुंदर वैष्णव जिला अध्यक्ष राजस्थान पटवार संघ चित्तौड़गढ़ द्वारा अशोक गहलोत मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूमि अवाप्ति को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि समझौता लागू नहीं होने पर राजस्व सेवा परिषद 20 व 21 अप्रैल 2023 को तहसील उपखंड एवं जिला मुख्यालय पर समस्त राजस्व कार्मिकों द्वारा अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद सरकार द्वारा समझौते का क्रियान्वयन नहीं करती है तो 24 अप्रैल से समस्त कार्यों व प्रशासन गांव के संग एवं शहरों के संग महत्वाकांक्षी अभियान का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देते वक्त राजस्व सेवा परिषद के विभिन्न पदाधिकारी अरविंद कुमार सेन, सत्यनारायण वैष्णव, लक्ष्मीकांत दायमा, अजीत सिंह सिसोदिया, राकेश शहलोत, पुरुषोत्तम सोनी, वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ