पिकअप से 239 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 2 क्विटंल 39 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर बाड़मेर जिले के निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सदर निंबाहेड़ा थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा मंगलवार को अरनोदा क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान अरनोदा रोड़ की तरफ से एक वाहन टाटा योधा पिकअप आती हुई नजर आई जो संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका जाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त पिकअप में 15 प्लास्टिक के काले कट्टों में अवैध अफिम डोडा चूरा भरा हुआ मिला, जिसका वजन 2 क्विटंल 39 किलो 300 ग्राम हुआ। अवैध अफीम डोडा चूरा व टाटा योधा पिकअप को जब्त कर मौके से पिकअप चालक ग्राम सोमारडी थाना सेठवा (Police Station Jethwa) जिला बाडमेर (Distt Barmer) निवासी 33 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र रतनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर अवैध अफीम डोडाचूरा की खरीद फरोख्त के संबंध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।  
कार्यवाही करने वाली टीम में एसएचओ वीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक, एएसआई सुन्दरपाल, हैड कानि. प्रमोद कुमार, कानि. जीवन लाल, रवि कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ