चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी सावा मंडल द्वारा राजस्थान सरकार के जंगलराज कुशासन भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनाक्रोश को लेकर सहनवा के महादेव मंदिर पर बैठक आयोजित की गई। शक्ति केंद्र सयोजक मुकेश जाखड़ ने बताया की
बैठक की अध्यक्षता सावा मंडल अध्यक्ष रतन डांगी ठिकरिया ने की। मुख्य अथिति विधायक चंद्रभान सिंह आक्या थे। विशिष्ट अतिथि सीकेएसबी चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, पूर्व जिला उपप्रमुख मीठूलाल जाट, जिला मंत्री हरिसिंह जाट, महमंत्री नरेश जाट, अनिल सुखवाल, सरपंच किशन शर्मा,मंडल मंत्री कैलाश गुर्जर, पूर्व प.स. सदस्य लीलाशंकर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष लहेरुलाल गाडरी, डालचंद डांगी, ओंकार गुजर यूनियन लीडर शैतानसिंह अमराना, ओबीसी मोर्चा प्रहलाद गुर्जर, देवराज सेन, समुंदर जाट, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर जाट, हरिनारायण लखारा, किशन जाट, देवरी सरपंच प्रतिनिधि मंगनीराम डांगी सामरी कूकालाल डांगी, सरंपच संघ जिला अध्यक्ष गणेश साहू, जिला परिषद सदस्य हेमराज मेघवाल, सावा पंचायत समिति सदस्य श्याम लाल,मंडल मंत्री मनीष मंडोरा, व शंभूलाल जटिया, सत्यनारायण गुर्जर, बंशीलाल शर्मा, योगेश जाट, नंदराम डांगी, आदि पदाधिकरी मौजूद थे,
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रतन डांगी ने बताया कि कांग्रेस के इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध हम सब मिलकर 27 अप्रैल को जनाक्रोश महा घेराव का आयोजन करेंगे जिसमें कांग्रेस द्वारा लोगों के साथ जो अन्याय हो रहा हैं उसके खिलाफ आवाज उठायेंगे जिसमे सावा मंडल से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना है ओर आगे कहा हमे हमारा बूथ मजूबत करना होगा जिसमे पार्टी को चुनाव जीतने अहेम भूमिका होगी,
कार्यक्रम की मुख्य अथिति विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि इस सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर और किसानों की कर्जमाफी का झांसा देकर ठगने का काम किया है, जो जनता इसे समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में ब्याज सहित इसका भुगतान करेगी। आक्या ने आगे कहा कि इस सरकार में अधिकारी ओर नेता भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं कानून व्यवस्था अस्त पस्त हो चुकी है जो जनता अपनी बारी का इंतजार कर रही है इनको सबक जरुर सिखाएंगी।
मंडल प्रभारी देवीसिंह राणावत ने बताया कि हम सब को मिलकर अपने संघटन को मजबूत करना होगा, ओर कांग्रेस जो झूठे वादे करती है उसकी हकीकत हमें लोगों तक पहुंचानी है।
कार्यक्रम का संचालन किशन गुर्जर ने किया और बैठक में पधारे सभी अथितियो का धन्यवाद आभार मंडल महामंत्री अनिल सुखवाल ने जताया।
0 टिप्पणियाँ