कपासन, (माय सर्कल सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कपासन नगर पालिका का मास्टर प्लान 2043 तैयार हुआ हैं। नगर नियोजन विभाग उदयपुर ने प्रदर्शनी लगाकर प्रारुप का प्रकाशन किया हैं।
आगामी 20 वर्षों के लिए संभावित आवश्यकताओं को मध्यनजर रखते हुए आवासीय, वाणिज्यिक, चिकित्सा, ट्रांसपोर्ट, मनोरंजन,व रोड़ संरचनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर सहित आसपास के 9 गांवों को मास्टर प्लान में सम्मिलित किया हैं। राजस्व गांव रंडियारडी़, संडियारडा़, ताराखेडी़, विनोदा खेड़ा, दामाखेड़ा, मुंडाना, बुद्धाखेडा़, भोपालखेडा़ व कपासन नगर को सम्मिलित किया हैं। वरिष्ठ नगर नियोजक उदयपुर जोन अरविंद सिंह कानावत ने दी जानकारी।
0 टिप्पणियाँ