सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के द्वारा शहीद राजेन्द्र सिंह नगर गंठेडी के राजकीय विद्यालय में हुई चोरी के मामले तथा शांति भंग के मामले में कुल 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के थानाधिकारी उपनिरीक्षक ओम सिंह चुंडावत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2023 को गंठेडी गांव के राजकीय विद्यालय से रात्रि में विद्यालय का ताला तोड कर लेपटॉप प्रिंटर, एलईडी, प्रोजेक्टर, ट्यूबवेल की मोटर, साउण्ड सिस्टम, दानपात्र के रुपए, इन्वर्टर मय बैट्री, लाइट माइक मशीन व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के मामले में मंगलवाड पुलिस थाना क्षेत्र के भीखाखेडा निवासी 21 वर्षीय गोवर्धन पुत्र लक्ष्मण बावरी को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इधर शांति भंग के मामले में पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार। थानाधिकारी चुंडावत ने बताया कि शांति भंग की धारा 151 में सांवलियाजी थाना क्षेत्र के नाल्याखेडा निवासी, बाबुलाल पुत्र हजारी बावरी, प्रकाश पुत्र बाबुलाल बावरी, चिकारड़ा निवासी सुरेश पुत्र चांदमल खटीक, सेगवा निवासी कमलेश उर्फ सुनील पुत्र रामलाल जाट तथा सेगवा निवासी अल्ताफ हुसैन पुत्र सलीम मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया।
0 टिप्पणियाँ