बाबा साहब के बताये रास्ते पर चल कर ही हम हो सकते है जागरूक समाज सेवी-राष्ट्रीय अध्यक्ष इडीवाल

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय सालवी सुत्रकार महासभा के तत्वाधान में आज  राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन सालवी ओजस्वी के निवास चितौडगढ पर रखें कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सालवी ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के त्याग बलिदान की बदोलत आज हम पढ़ लिख कर आगे बढ पाये है। हम पढ लिखकर जागरूक होकर भी यदि हम समाज की परवाह ना करें, जागरूकता ना लाएं तो समाज में आने वाली पीडीयां मांफ नही करेगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ओजस्वी ने बताया कि हमारा समाज भी जब तक बाबा साहेब को समझकर उनके बताये मार्ग नही चलेगा, तब तक हम मानसिक तौर पर गुलामी से बाहर नही निकल सकेंगे।
ओजस्वी ने बताया कि अपनी स्वम की तरक्की के लिए सामाजिक कुरितियों में आग लगा कर जड सहित समाप्त करना होगा तथा अंधविश्वास आडंबर रूढ़िवाद से कल नही आज ही बाहर निकलना होगा। अपनी-अपनी उन्नति के लिए खुद को ही पेरवी करनी होगी। आगे बढ़ना होगा तथा होने वाली रुकावटों को समझते हुए बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। हम आज भी संघर्ष कर रहे हैं लेकिन बाबा साहब ने कितना संघर्ष किया हमारे लिए गम्भीरता से समझना होगा। बाबा साहब ने अपने जीवन में कितना संघर्ष किया उतना संघर्ष की हमें आज भी जरूरत है। सालवी नवयुवक संस्थान के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष श्याम सालवी ने बताया कि हमें बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही हम समाज में तथा जीवन में उन्नति कर सकते। इससे पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र इडीवाल तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन सालवी ओजस्वी, डॉ. प्रतीक सालवी, भूरेलाल सालवी, हजारीलाल सालवी, उदयपुर से प्रकाश सांचोरा, भॅवरलाल सालवी, लाला, श्याम सालवी, दयावंती सालवी, उदयपुर गिरजा सालवी उदयपुर पार्वती सालवी चित्तौड़गढ़ पुष्पा सालवी, रोलाहेडा सन्तोष  सालवी, सुसनाह सालवी तथा अन्य कई गणमान्य बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए नमन किया। ओजस्वी ने बताया कि सामाजिक एकता के लिए हमें मानसिक विशालता लानी होगी तथा समाज के विकास के लिए जागरूक कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को आगे आना होगा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक ओजस्वी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ