डेढ़ किलो अवैध गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने रविवार को डेढ़ किलो अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी गंगरार शिवलाल पु.नि. मय जाप्ता हैडकानी. युवराजसिंह, कानि. धर्मपाल, महिला कानि मालती व भैरूलाल के साथ दबिश एवं अवैध कार्यो की चैकिंग व वाछिंत, सदिंग्ध अपराधियों की धरपकड़ हेतु थाने से रवाना होकर, स्टेशन गंगरार होते हुए शिव कॉलोनी गंगरार पहुंचे, जहां एक मकान के बाहर रोड़ पर एक जवान उम्र का व्यक्ति अपने हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा लेकर खड़ा हुआ जो पुलिस जीप को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने बमुश्किल घेरा दे पकड़ा, जो काफी घबराया हुआ था। पुलिस को देखकर भागने के बारे में पुछताछ की गई तो सही जवाब नही देने से उक्त व्यक्ति के कब्जेशुदा प्लास्टिक के कटे को चैक किया तो प्लास्टिक के कट्टे में 1.500 किग्रा अवैध गांजा पाया गया। अवैध गांजा को जप्त कर आरोपी शिव कॉलोनी गंगरार निवासी 32 वर्षीय अल्ताफ खान पुत्र अकबर खान को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। जब्त अवैध गांजा के संबंध में थाना गंगरार पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ