कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। ईद उल फितर पर परंपरा अनुसार और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज के बाद उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगा कर थाना अधिकारी गजेंद्र सिंह व आम मुसलमानों सदर अशफाक तुरकिया का माल्यार्पण कर साफा बनवाया गया। प्रातः 8:30 गुलाब सागर की पाल स्थित ईदगाह पर नायब शहर काजी मोहम्मद सहित ने ईद की नमाज अदा करवाई।इसके बाद देश और दुनिया में अमानो सुकून की दुआ की गई। नमाज के बाद ईदगाह से जुलूस शुरू हुआ जिसमें नायब शहर काजी घोड़े पर बैठकर चल रहे थे।
मोमिन मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद चौक पहुंचकर खत्म हुआ। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, पूर्व पार्षद राजेश सोनी, मांगीलाल बेरवा, सूर्य प्रकाश सिरोया नायब शहर काजी को माला पहनाकर ईद की मुबारकबाद दी।
0 टिप्पणियाँ