भादसोड़ा कस्बें में भगवान महावीर का जन्म कल्याण उत्सव मनाया

भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। कस्बें में भगवान महावीर स्वामी कल्याण महोत्सव मनाया गया। सवेरे 9:15 बजे भगवान केसरिया नाथ मंदिर से भगवान केसरिया नाथ का वरघोड़ा बैंड बाजों के साथ निकाला गया। शोभायात्रा सदर बाजार होते हुए आजाद मोहल्ला महावीर भवन तक पहुंचकर मंदिर पर आकर विसर्जन हुआ। जगह-जगह जैन समाज की महिलाओं ने भगवान महावीर के चावल की गोरी की गई जिसमें करीबन 15 महिलाएं जगह-जगह भगवान के सामने महिलाओं ने गोरी कर भगवान का आशीर्वाद लिया। जगह-जगह जैन बंधुओं ने प्रभावना वितरण की गई। साथ ही बैंड बाजों के साथ जैन समाज के कई व्यक्ति भगवान के सामने नाश्ते दिखाई दिए और साथ ही महिलाएं ने भी भगवान के सामने नाच गान किया गया। त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की के नारे लगाए गए। भगवान महावीर स्वामी की जय के कई नारों के साथ बैंड बाजों का जुलूस जैन मंदिर पहुंचकर विसर्जन हुआ। सभी जैन समाज के व्यक्तियों का स्वामी वाल्सयल रखा गया । सभी जैन समाज के बंधुओं ने आज के दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ