नवनियुक्त एनएसयूआई अध्यक्ष धाकड़ ने कार्यकारिणी का किया विस्तार


निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंशा पर निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष पर नवनियुक्त हुए कन्हैयालाल धाकड़ ने सोमवार कों एनएसयूआई की कार्यकारिणी का विस्तार को लेकर पैच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित की। सहकारिता मंत्री आंजना के निर्देश पर एवं बैठक में उपस्थित एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से एनएसयूआई नवनियुक्त अध्यक्ष धाकड़ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर विक्रम अहीर (फाचर अहिरान), ब्लॉक संयोजक पद पर इन्द्रमल धाकड़ (बड़ोली माधोसिंह), ब्लॉक विद्यालय अध्यक्ष पद पर राकेश कुमावत (बाड़ी), महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष पद पर मोहित बैरवा(सांकरिया), नगर अध्यक्ष पद पर रोहित जाजू (निम्बाहेड़ा), नगर संयोजक आयुष शर्मा (निम्बाहेड़ा) इत्यादि पदों पर मनोनयन कर पद अनुरूप कार्य की जिम्मेदारी सौंपी।
सहकारिता मंत्री आंजना ने सभी नवनियुक्त एनएसयूआई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए संगठन को मजबूत करने एवं आगे बढ़ाने का आव्हान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को उपन्ना ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया। नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों ने सहकारिता मंत्री आंजना का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर एनएसयुआई जिला उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़ ने बताया की बैठक में पार्षद प्रतिनिधि नितिन नागौरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, साजन सोनी, नगर अध्यक्ष विशाल वर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष संजय उपाध्याय, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव अजय सिंह राजपुत, नवल सिंह चौहान, अरविन्द अहिर, गुलाब धाकड़, विकास धाकड़, दीपक धाकड़, अनिल प्रजापत, यशराज सिंह, कुन्दन धाकड़, पंकज धाकड़, भरत धाकड़, प्रदिप धाकड़, अर्जुन धाकड़ ,रोहित धाकड़, समरथ रेगर, उबेद खान, शाहरूख खान, कपिल मुलानी, मयंक चावला, सनी केलवानी, प्रियाशु सोनी, विनय पटेल, हिमाशंु सोनी, रीतिक सोनी, गोविन्द लखारा, आदित्य पहाडिया, राहुल सेन, भंवर सिंह, नितेश माली, दीपक वैष्णव, सुरज मीणा, धर्मेन्द्र जाट, राहुल सुथार, आशुतोष टांक, दिलखुश मीणा, बंटी शारदा सहित एनएसयुआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ