न्यायिक अभिरक्षा में सुरेश कंजर की मौत को लेकर कंजर समुदाय की महापंचायत


कपासन, (माय सर्किल न्यूज @अंकित वैष्णव)। न्यायिक अभिरक्षा में  संदिग्ध परिस्थितीयो में सुरेश कंजर की मौत को लेकर कंजर समुदाय की महापंचायत हुई। घुमन्तु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष  राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त चतराराम देशबंदु ने महापंचायत को सम्बोधित किया। 
 महापंचायत में जहाँ गाँववासियों ने मिलकर सुरेश कंजर की न्यायिक अभिरक्षा में हुई हत्या के लिये न्याय की मांग रखी। मेवदा कॉलोनी के ही सामाजिक कार्यकर्ता महेश कंजर ने बताया की सुरेश कन्जर की जेल कर्मचारियो के द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में सुरेश कंजर की मारपीट की तथा 6 अप्रेल को सुरेश की मृत्यु हो गयी, 11 दिन बाद महापंचायत के डर से पुलिसथाना कपासन द्वारा 17 अप्रेल की रात्रि को एफ आई आर दर्ज की। मुख्य अतिथि चतराराम देशबन्धु बोर्ड के उपाध्यक्ष ने मेवदा कॉलोनी के कंजर समुदाय को विश्वास दिलाया की सुरेश कंजर को न्याय मिलेगा, अभियुक्त जेल अधिकारियो को सस्पेंड करके उनको कडी से कडी सजा दिलाई जायेगी तथा मुख्यमंत्री से बात करके मुआवजा राशि भी दिलायी जायेगी।
 मेवदा कॉलोनी की चौकी इंचार्ज दिपक चौधरी को हटाने का विश्वाश दिलाया है। इस अवसर पर भादु समाज अध्यक्ष रमण छितरावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय इन्द्रेकर, एडवोकेट मांगी लाल बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष भादु समाज लक्ष्मण रमलावत, संविधान प्रचारक नागेश जादव मुम्बई, भेदभाव छुआछुत मुक्त अभियान की सीमा, तहसीलदार एम नासीर र्मिजा बेग, प्रकाश जाट मेवदा आदी ने महापचायत को संम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक प्रेमशंकर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ