कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। पृथ्वी और पर्यावरण से प्रेम कीजिए, वो आपके लिए सम्पन्नता के द्वार खोल देगी। ऐसे विचार आर.एन.टी. कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक डॉ. वसीम खान ने रोवर क्रू रेंजर टीम एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। डॉ. खान ने जीव एवं वन की सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए सभी विद्यार्थियों को पर्यावरणीय चक्र से अवगत कराया।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता अकादमिक निदेशक शिवनारायण शर्मा ने पृथ्वी के बिगडते असंतुलन को ग्लोब के द्वारा समझाते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का मुख्य कारण मानव की असामाजिक उपभोगवृत्ति है। जिससे प्रकृति का अविवेकपूर्ण उपभोग हुआ है। परिणामतः प्रकृति विनाश के नये नये आयाम ढूंढने लगी है। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अफसार अली ने पर्यावरण में बढते हुए प्रदूषण के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक मनुष्य प्राकृतिक विनाशकारी वस्तु प्लास्टिक के प्रयोग को बन्द नहीं करेगा तब तक प्रदूषण का घटना असंभव है। रोवर लीडर एवं उपाचार्य डॉ. ओ. पी. सुखवाल ने ग्लोबल वार्मिंग के कारण एवं निवारण पर विचार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को जीवन में एक वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई तथा पर्यावरण में बढते कार्बन तथा नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही वैशाख एवं ज्येष्ठ माह में पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था, पशुओं के लिए पानी एवं छाया तथा राहगीरों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था कर सेवाकार्य करने की शपथ दिलाई।
रोवर लीडर एवं उपाचार्य डॉ. ओ. पी. सुखवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष 18 से 24 अप्रेल तक पृथ्वी दिवस सप्ताह का आयोजन किया जाता है, इसके तहत 18 अप्रेल को रोवर व रेंजर द्वारा पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रोवर जसवंत बहादुर एवं रेंजर रिया सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 अप्रेल को प्रकृति से जुडो प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए दीक्षा बचपन स्कूल के बच्चों को रोवर व रेंजर ने मिट्टी के खिलौने बनाने का अभ्यास कराया।
0 टिप्पणियाँ