नाकाबंदी में पकड़ी 32 किलो चांदी, कार जब्त, दो गिरफ्तार

अजमेर। अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 32 किलो चांदी पकड़ी है। पुलिस टीम ने कार सवार दो युवकों को संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चांदी को गुजरात सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना के आधार पर अजमेर एसपी चुनाराम जाट के निर्देशों पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर चुंगी चौराहा ब्यावर रोड पर सफेद रंग की कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कार की डिग्गी में एक बैग में 31 किलो 490 ग्राम चांदी के आभूषण मिले। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दिए। इस पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ