भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। अवैध रूप से ब्लैकमेल करने व धमकी देने के मामले में एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया हैं।
एसपी आदर्श सिधू ने बताया की भीलवाड़ा शहर में अवैध रूप से ब्लैकमेल कर रूपये मांगने एवं धमकी देकर रूपये ऐंठने वालों पर प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति चंचल मिश्रा एवं नरेन्द्र दायमा
वृत्ताधिकारी वृत्त शहर को निर्देशित किया गया। जिसके तहत थाना प्रतापनगर द्वारा अवैध रूप से धमकी देने वाले कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया गया।
गत 11 अप्रेल को प्रार्थीया मीना पत्नी आसनदास लिमानी उम्र 52 वर्ष निवासी बापूनगर थाना प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा ने रिपोर्ट पेश की कि योगेश लिमानी पुत्र धनराज लिमानी निवासी पटेलनगर, भीलवाड़ा जो कि मेरा जेठूत है, जो कि मुझ प्रार्थीया व मेरे पति से रंजिस रखता है, जो अपने आपको पत्रकार बताकर उसकी आड़ में मेरे पति को नाजायज रूप से परेशान करता है व आये दिन अवैध राशि की मांग करता है व न ही देने पर रौब दिखाकर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकियां देता है व आये दिन मेरे पति व परिवार को परेशान कर जीना मुश्किल कर दिया व अवैध राशि की मांग कर ब्लैकमेल कर रहा है। मैं प्रार्थीया जो कि पार्षद रही हॅू व मुझ प्रार्थीया की छवि को धूमिल करने व बदनाम करने व ब्लैकमेल कर नाजायज राशि ऐंठने की नियत से उक्त अभियुक्त द्वारा इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का
दुरूपयोग करते हुए 10 अप्रेल को समाज के व अन्य वाट्सअप ग्रुपों में लोकतंत्र
की क्रांति बापूनगर की पूर्व पार्षद मीना सिंधी उर्फ काली पति आसनदास सिंधी को बदनाम करने व मानहानि करने की नियत से वाट्सअप मैसेज लिखकर वायरल करने आदि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस टीम में श्रीमति राधा अहीर उ.नि. प्रभारी थानाधिकारी थाना प्रतापनगर भीलवाड़ा, बद्रीलाल हैड कानि 476, सुरेश कानि 1952, राहुल कानिस्टेबल 1858 आदि शामिल थे। पुलिस ने योगेश लिमानी पिता स्व. धनराज लिमानी निवासी बापुनगर थाना प्रतापनगर भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया।
0 टिप्पणियाँ