चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग
पर बीती शाम एक सड़क दुर्घटना में एक एडवोकेट की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घायलों के को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दो गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भदेसर निवासी एडवोकेट तेजसिंह अपने साथी एडवोकेट योगेश दशोरा और कृषि विभाग में कार्यरत
नाथूलाल मेघवाल के साथ उदयपुर से चित्तौड़गढ़ आ रहे थे इसी दौरान बानसेन के समीप भूतिया के निकट आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिये। जिससे उनकी कार आरजे 27 सीके 9493 उसे टकरा गई। इस दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए। बाद में उन्हें चित्तौड़गढ़ लाया गया जहां से नाथूलाल मेघवाल और
एडवोकेट तेजसिंह को उदयपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य घायल नाथूलाल मेघवाल का उदयपुर में उपचार किया जा रहा है और एडवोकेट योगेश दशोरा को
प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आज सुबह मृतक तेज सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा और उनके निवासी भदेसर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।
0 टिप्पणियाँ