आधी रात को ट्विटर ने हटाएँ ब्ल्यू टिक, पढ़े पूरी ख़बर


केवल आम लोग ही नहीं तमाम सेलिब्रिटीज और वेरिफाइड इंडिविजुअल्स के अकाउंट पर भी अब ब्लू टिक नहीं दिख रहा। कंपनी ने इस सर्विस को पेड सब्सक्रिप्शन में बदल दिया है। वैसे तो ट्विटर इसका ऐलान बहुत पहले कर चुकी थी, लेकिन 20 अप्रैल 2023 को रात 11.59 बजे आखिरकार कंपनी ने ब्लू टिक रिमूव कर दिया।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपनी घोषणा के मुताबिक फ्री वाले ब्लू टिक हटाना शुरू कर दिया है। प्लेटफॉर्म ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर अभिनेता शाहरुख खान तक के ब्लू टिक हटा दिए हैं। बता दें कि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी को खरीदने के बाद से ही कई बड़े फैसले लिए हैं। इसमें से ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन सेवा लाना भी शामिल है। और कल रात से कंपनी ने लीगेसी वेरिफाइड चेकमार्क को हटाना शुरू कर दिया है। यदि आपका भी ब्लू टिक हटाया गया है तो इस खबर में हम आपको ब्लू टिक वापस पाने का तरीका बताएंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि ब्लू टिक या ट्विटर वेरिफाइड में कौनसे-कौनसे टिक मिलते हैं। चलिए जानते हैं।
मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद ही कई बड़े बदलाव किए थे, जिसमें ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। ट्विटर ब्लू के तहत ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने एक तय राशि देनी होती है। भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की सुविधा कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई है। ट्विटर ब्लू की भारत में मोबाइल के लिए हर महीने 900 रुपये और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये की कीमत तय की गई है।  वहीं यदि यूजर्स एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो उन्हें 12 फीसदी डिस्काउंट मिलता है। यानी एक साल के सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 9,400 रुपये खर्च करने होंगे।
ट्विटर पर ब्लू टिक लेने के लिए ट्विटर के मोबाइल एप और वेब वर्जन दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि दोनों की कीमत अलग-अलग है। एप के लिए आपको 900 रुपये महीना और वेब के लिए 650 रुपये प्रतिमाह की कीमत चुकानी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ