चित्तौड़गढ़। मस्जिद नीलगरान चित्तौड़गढ़ में माहे रमजान मुबारक का तीसरा जुम्मा बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया गया। मौलाना रजा उल मुस्तफा ने माहे रमजान की सत्रह तारीख को जंग-ए-बद्र पर बयान किया व जकात अदा करने की फजीलत बयान करते हुए बताया कि हर मुसलमान जो साहिबे हैसियत रखता हो अपनी माल, दौलत पर ढाई परसेंट जकात गरीब, मुस्किन को अदा करनी चाहिए। बताया कि हर एक को रोजा रखना चाहिए जो कि फर्ज है। ईशा की नमाज में हाफिज कारी मोहम्मद अनीस कुरान करीम से नमाज-ए-तरावी पढ़ा रहे है जिसमे बीस पारे पूरे हो चुके है।
नीलगर समाज के सदर खुसरो कमाल, सेकेट्री हाजी मंजूर हुसैन, नायब सदर हाजी मोहम्मद हुसैन, खजांची जाकिर हुसैन, नायब सेकेट्री मोहम्मद सिद्दीक सलाहकार हाजी गुलाम सादिक नीलगर, हाजी जिकरूद्दीन, हाजी मोहम्मद हुसैन राक्सा, खुर्शीद अहमद, आरीफ गोरी, सौराब कुरेशी, इरफान गोरी सहित कई समाजजन इस मुबारक मोके पर जोर शोर से प्रोग्राम में लगे हुए है।
0 टिप्पणियाँ