चित्तौड़गढ़। वंचितों के भगवान डॉ भीमराव अंबेडकर विषयक डॉ. भीमराव अंबेडकर पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाली संगोष्ठियों की शृंखला में बुधवार को प्रताप नगर क्षेत्र की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संयोजक निर्मल देसाई ने अतिथियों का स्वागत किया।
विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रावास के पूर्व छात्र देवी लाल मीणा ने बताया कि उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर को अपना आदर्श मानते हुए उनके मार्ग पर चल बेटे एवं बेटियों को उच्च शिक्षा दिलायी जो बेटी डॉक्टर, प्रिंसिपल, अध्यापिका के रूप सेवाएं दे रही हैं। उनके द्वारा छात्रावास में अध्ययन कर रहे छात्रों को 5100 रुपये बुक खरीदने हेतु देने की घोषणा की गई। संगोष्ठी के अध्यक्ष के दयाराम परमार ने डॉ भीमराव अंबेडकर के पंचशील सिद्धान्तों, समता, स्वतन्त्रता, बन्धुत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में दिलखुश खटीक, नाना लाल रेगर, रोशन बैरवा ने विचार व्यक्त किये। शंकर मीणा, विकास मीणा, राहुल मीणा, ईश्वर मीणा, देवी लाल मीणा, कंवर मीणा, बाबू लाल मीणा, दिनेश मीणा, दिलीप मीना, सुनील मीणा, संजय मीणा, अनिल मीणा, प्रकाश मीणा, होमा राम मीणा, ललित मेघवाल, सुनील मेघवाल, राहुल खटीक, अर्पित खटीक आदि उपस्थित रहे। आनंद खटीक ने आभार व्यक्त किया। संचालन हरीश बारेठ ने किया।
0 टिप्पणियाँ