बेगूं। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बेगूं विधानसभा के तेजपुर चौराहे पर बेगूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा किसान नेता और प.दीनदयाल स्मृति मंच के प्रदेश महामंत्री कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने बेगूं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने सीपी जोशी और कमलेंद्र सिंह हाड़ा जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों के प्रतीक हल भेट किया और किसान नेता कामलेंद्र सिंह हाड़ा ने साफा पहनाकर व दुप्पटा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर प.दीनदयाल मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश झवर भी मौजूद रहे।
इस दौरान बेगूं विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के बड़ी संख्या भाजपा व दीनदयाल मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ