जयपुर। राजस्थान समेत देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। केंद्र और राज्य के 10 विभागों में 15,000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे।
इन भर्तियों में उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू, रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा जिसमें सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 15,000 से लेकर 1 लाख 42 हजार तक सैलरी दी जाएगी।
इनमें राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट में 7020, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 212, गुजरात हाईकोर्ट में 1778, होमगार्ड के 1500, ISRO में 92, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 178, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में 347, फार्मासिस्ट के 1539 आईआईटी में 40 और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के 2753 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के हेल्थ डिपार्टमेंट ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है, इसके तहत प्रदेशभर में 7020 पदों पर नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार हेल्थ डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 4 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स लेवल-11 के आधार पर 37,800 रुपए से लेकर 1,19,700 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा
राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी।
योग्यता
राजस्थान में बंपर पदों पर निकली नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती में 12वीं या जीएनएम कोर्स या इसके समकक्ष कोर्स करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे हालांकि उनका राजस्थान नर्सिंग काउंसिलिंग में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस
राजस्थान में लंबे समय बाद निकली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया में संविदा कर्मियों को बोनस अंक मिलेंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
●उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान स्वस्थ परिवार कल्याण संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट sihfwrajasthan पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
●ऐसे में उम्मीदवार को सबसे पहले sihfwrajasthan पर क्लिक करना होगा। इसके बाद भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद मांगें गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं।
●आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करन होगा। वहीं फीस जमा करने के साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
●एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंट-आउट निकाल सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ