पालका में धाकड़ समाज का 10वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार को


●जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ ने किया भूमिपूजन व ध्वजारोहण 
चित्तौड़गढ़। धाकड़ समाज विकास समिति पालका के तत्वावधान में श्री आदर्श धाकड़ समाज का 10वाँ सामुहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह धाकड़ समाज सराय पालका में 3 मई को आयोजित किया जाएगा। 
धाकड़ समाज सराय पालका में जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़  द्वारा एक मई को सुबह भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र धाकड़ ने बताया कि विवाह सम्मेलन में 21 जोड़ों का पंजीयन हुआ है व ठाकुरजी की बारात गाँव महेशरा से आएगी जिनका पाणिग्रहण संस्कार 3 मई को होगा जिसमें बारात आगमन दोपहर 12 बजे होगा प्रीतिभोज 2 बजे से शुरू होगा पाणीग्रहण संस्कार गोधूलिक वैला के अनुसार होगा सम्मेलन के जिले भर से धाकड़ बन्धु आएंगे व आशीर्वाद समारोह रात्रि 10 बजे होगा। धाकड़ समाज के वरिष्ठों एवं युवाओं ने सम्मेलन को भव्य रूप से सफल बनाने की तैयारी पूर्ण कर ली है। इस अवसर पर धाकड़ समाज के समस्त वरिष्ठजन एवं युवा बन्धु उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ