चित्तौड़गढ़/ राजसमंद। राजस्थान युवा बोर्ड (युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार) द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुलर्भ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए हल्दीघाटी युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। जो की संभाग स्तरीय आयोजन है। इसमें उदयपुर संभाग के छह जिलो बांसवाड़ा,चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमन्द, उदयपुर और प्रतापगढ़ से युवा भाग लेंगे।
राजसमंद जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने बताया कि 15 से 29 वर्ष के प्रतिभाशाली युवा राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर 3 मई तक रजिस्ट्रेशन कर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इसमें मुख्य प्रतियोगीताएं चित्रकला, सामुहिक लोक नृत्य, सामुहिक लोक गायन, नाटक,शास्त्रीय नृत्य कत्थक, भरत नाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी,कचिपुरी, शास्त्रीय एकल गायन (हिंदुस्तानी गायन), आशुभाषण, शास्त्रीय वाद्ययंत्र-सितार,बांसुरी, तबला, मृदंग, वीणा, हारमोनियम, गिटार, फड़, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, मांडणा, भित्ति-चित्र,लांघा मांगणिहार, कठपुतली, खड़ताल,मोरचंग, भपंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियो को जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी। इसमें सभी प्रतिभागियो को राजस्थान युवा बोर्ड की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसमें हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए आवास व भोजन की व्यवस्था की जायेगी।
रजिस्ट्रेशन कैसे करे :-
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में इच्छुक 15-29 वर्ष के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बनने के लिए culturefestival.rajasthan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ