जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रवि कांत जोशी)। गणिनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंग 1008 भक्तों के साथ एक जून को सोनागिर पर्वत की वंदना करेगी। इसी दिन पर्वत पर सहस्त्र कूट जिनालय की आधारशिला रखी जाएगी एवं पूज्य गुरु मां 2023 के वर्षा योग की घोषणा भी करेगी।
मीडिया प्रभारी नेमीचंद जैन ने बताया कि सिंह रथ प्रवर्तक त्रिलोक तीर्थ प्रणेता छाणी परंपरा के पंचम पट्टाचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या परम विदुषी लेखिका भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी एवं गणिनी आर्यिका लक्ष्मी भूषण माताजी ससंघ परिणाम सागर महाराज एवं अर्हतमति माताजी संस्कृति भूषण माताजी श्रीसिद्ध क्षेत्र सोनागिर में विराजमान हैै। एक जून को प्रातः 5 बजे 1008 भक्तों के साथ सिद्ध क्षेत्र सोनागिर पर्वत की वंदना करेगी। साथ ही पूज्य गुरु मां अपने 2023 के चातुर्मास की घोषणा भी करेगी।
वर्षा योग के लिए मुरार, मुरैना धौलपुर, सोनागिर कमेटी स्वस्ति धाम जहाजपुर कमेटी प्रयासरत है। इस पावन अवसर पर पूरे भारतवर्ष से जयपुर, दिल्ली, धौलपुर, मुरैना, अंबा, लश्कर, ग्वालियर करेरा, शिवपुरी, झांसी, देवली शाहपुरा, जहाजपुर, अमरवासी, भीलवाड़ा, कोटडी, जयपुर कानपुर अन्य सभी जगहों से अन्य सभी जगह से भक्तों के आने की संभावना कार्यक्रम में अपार जनसमूह को देखते हुए सोनागिर कमेटी ने कई व्यवस्था कर रखी है। स्वस्ति धाम जहाजपुर कमेटी की ओर से भी 8 बसे सोनागिर के लिए प्रस्थान कर करेंगी। अलग-अलग बसों मेंअलग-अलग संयोजक बनाए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ