खुलासा : वैवाहिक जीवन में रोड़ा बन रही प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

 
भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन) विवाहिता मंजू कंवर ब्लाइंड हत्या कांड का खुलासा करते हुए कार्यकारी डिप्टी कन्हैया लाल ने बताया कि आरोपी दीपक उर्फ दशरथ सिंह के वैवाहिक जीवन में रोड़ा बन रही मंजू कंवर के साथ प्रेम प्रसंग का अंत करने की योजना घटना के दो दिन पूर्व ही बनाते हुए हत्या करना कबुल किया है। दोनों के मध्य विगत कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी दोनो के समाज और परिवार में पता चल गया था बदनामी से क्षुब्ध होकर मंजू कंवर द्वारा आरोपी पर भगा ले जाने और शादी करने का दबाव बना रही थी जिसके कारण हत्या की गई थी।

ये था मामला 
गत 23 मई को भीलवाड़ा के मदनपुरा ग्राम में अपनी कर्जन बहिन की शादी में आई 28 वर्षीय मंजू कवर नामक विवाहिता की खून से सनी लाश जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मंजू कंवर ने हत्यारे के साथ संघर्ष करने के बाद जिंदगी की जंग हार गई और हत्यारे ने उसकी हत्या कर उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गया। उधर परिजनों को काम की कहकर निकली मंजू कंवर के घर पर नही लौटने से रात भर वो इधर-उधर उसे ढूंढ रहे थे जैसे ही उसकी लाश मिलने की सूचना मिली परिजनों का बुरा हाल हो गया। वही बागोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया और एफअसल टीम के साथ डॉग स्क्वायड को मौके पर लाकर साक्ष्य जुटाए गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ