शोभायात्रा निकाल किया नवकुंडी महायज्ञ, 29 मई को मां चामुंडा के मंदिर पर होगी कलश स्थापना

सोनियाना, (माय सर्कल न्यूज़ @कालू राम सेन)। रेवलिया कला गांव में श्री चामुंडा माता मंदिर पर नव कुंडी सतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा निकाल विधि विधान से शुरू किया गया। सुबह भगवान चारभुजा नाथ के मंदिर पर कलश पूजन के बाद नव कुंडी महायज्ञ में बैठने वाले 40 जोड़ी को मंत्रोचार कराया गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ 301 कलश की यात्रा शुरू हुई जो मुख्य मार्ग में होते हुए पूरे गांव में भ्रमण करते हुए मां चामुंडा रेवलिया कलां गांव के पहाड़ी पर स्थित मां चामुंडा माता के मंदिर पर पर पहुंची।
 पूजनार्चना के बाद हवन यज्ञ प्रारंभ हुआ। नवकुंडी यज्ञ में कुल 40 जोड़ी यज्ञ में बैठे 2 दिन पूर्व यज्ञ में बैठने वालों की बोली लगाई गई थी जिसमें मुख्य जजमान दुर्गा शंकर व्यास ने 2 लाख 11 हज़ार की बोली लगाकर हवन कुंड के मुख्य हवन यज्ञ पर बैठे एवं वहां पर आहुति दी गई। मुंगाना धाम के महंत श्री श्री 1008 चेतन दास महाराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम हो रहा है जिसमें सुबह 7 पंडितों के द्वारा मंत्रोचार किया गया एवं पशुओं की पूजन की गई एवं कलश यात्रा प्रारंभ की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ