शनि महाराज आली, (माय सर्कल न्यूज़ @ गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में शनि मंदिर में शुक्रवार को शनि देव जन्मदिवस अमावस्या के दिन शनि देव मंदिर में सुबह से ही शनि महाराज आली में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं द्वारा तेल, प्रसाद, माला, काला उड़द, काला कपड़ा शनि देव को चढ़ाया गया। शनि देव महाराज का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही 31 किलो का मावे का केक काटा गया जिसमें करीबन 22000 हजार रुपए आ केक बनाकर भगवान शनिदेव को चढ़ाया। कपासन प्रताप सिंह राठौड़ एसीजेएम ने शनि देव की पूजा अर्चना कर केक काटकर भक्तों में वितरित किया गया। इस अवसर पर मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर, भादसोड़ा थाना अधिकारी रविन्द्र सेन, शनि महाराज के पुजारी श्याम गिरी गोस्वामी, कैलाश गिरी गोस्वामी, प्रशांत गिरी गोस्वामी, देवगिरी गोस्वामी व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में केक काटकर भक्तों की उपस्थित में शनि देव जन्मदिवस मनाया गया।
0 टिप्पणियाँ