चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय रघुवंशी नायक समाज आम मेवाड़ चोखला चित्तौड़ की बैठक कपासन के शनि महाराज आली में सम्पन्न हुई जिसमें धर्मशाला अनावरण (उद्घाटन) विचार संगोष्ठी आयोजित की गई तथा नियत तिथि पर अनावरण करने को सहमति बनी।
जानकारी देते हुए बालु नायक मोखमपुरा ने बताया कि संगोष्ठी में 31 मई एवं 1 जून को दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन पर भी विचार विमर्श किया गया जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएँ होगी। आने वाली युवा पीढ़ी के लिए खेल प्रोत्साहन, शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य को लेकर भामाशाहों के सहयोग से होनहार छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। समाजजनों द्वारा सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ