महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियाँ अंतिम चरण में, निकलेगी वाहन रैली


चित्तौड़गढ़। मेवाड़ क्षत्रिय सेना एवं समस्त सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती मनाने को लेकर की जा रही तैयारियाँ अंतिम चरण में है।
एडवोकेट राजेन्द्रसिंह खेड़िया ने बताया कि आगामी ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया 22 मई को प्रातःस्मरणीय महाराणा प्रताप की जयंती मनाने के लिए सभी तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली गई है। सभी आमंत्रित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र दिये जा चुके हैं। चित्तौड़गढ़ शहर के आस पास सभी गांवों व तहसीलस्तर पर भी निमंत्रण पत्र, पीले चावल देकर अधिक से अधिक संख्या में वाहन रैली में आने की अपील की जा रही है।
वाहन रैली 22 मई को प्रातः साढ़े 7 बजे गांधीनगर स्थित जौहर भवन से प्रारम्भ होकर गल्र्स काॅलेज, ओछड़ी दरवाजा, पाडनपोल, मिठाई बाजार, गोलप्याऊ चैराहा, सुभाष चैक, कलेक्ट्री चैराहा होते हुए महाराणा प्रताप सर्कल पहुँचेगी जहाँ वीर शिरोमणी हिन्दुआ सूरज महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन होगा। इसके पश्चात् भोजन व्यवस्था डाक बंगला (सर्किट हाऊस) में रहेगी।
राजेन्द्र सिंह पुठोली, चन्द्रसिंह सामेर, लोकेन्द्र सिंह पुठोली, हरिसिंह कापड़ियों का खेड़ा, जयपालसिंह चन्देरिया, भीमसिंह चन्देरिया, छत्रपालसिंह डगला का खेड़ा, भंवरलाल मुरोली, गजराजसिंह बराड़ा, दुष्यन्तसिंह ओछड़ी, एकलिंगसिंह ओछड़ी, संदीप सिंह डगला का खेड़ा, दौलतसिंह डगला का खेड़ा, मिट्ठूसिंह दरीबा, राजेन्द्र सिंह कांसेड़ी, अमरसिंह चन्देरिया, महिपालसिंह बूढ़ आदि तैयारियों में जुए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ