बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का किया सम्मान

चित्तौड़गढ़। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति जयपुर के निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत भवन अरनोदा में बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय भीलवाड़ा और अग्रणी बैंक कार्यालय चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वाधान में जोगनिया माता राजीविका स्वयं सहायता समूह अरनोदा की महिला सदस्यों के लिए  एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अशोक कुमार वासवानी और बैंक ऑफ बड़ौदा अरनोदा शाखा के शाखा प्रबंधक विशाल सोनी ने समूह की महिलाओं को  प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
अग्रणी जिला प्रबन्धक के अनुसार यह अभिनंदन समारोह उन स्वयं सहायता समूह के लिए आयोजित किया गया था जिस समूह की महिलाओं ने किसी व्यवसायिक गतिविधि को प्रारंभ किया है और सफलता पूर्वक वह गतिविधि समूह की महिलाओं द्वार संचालित की जा रही है। गतिविधि द्वारा न केवल आय का सृजन हो रहा है बल्कि रोजगार सृजन भी किया जा रहा है।
सम्मानित समूह द्वारा अरनोदा ग्राम पंचायत के चरलिया गांव में मुर्गी पालन की गतिविधि सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ