महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास से मनाई, निकाली वाहन रैली



चित्तौड़गढ़। मेवाड़ क्षत्रिय सेना एवं सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की 483वीं जन्म जयंती पर वाहन रैली निकाली गई।
एडवोकेट राजेन्द्र सिंह खेड़िया ने बताया कि प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जयंती पर गांधीनगर स्थित जौहर में सती माता की पूजा अर्चना कर वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली को मेवाड़ क्षत्रिय सेना के संरक्षक मंडल एवं विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। वाहन रैली बैंड बाजो, ढोल नगाड़ों और महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई प्रताप सर्किल पहुँची जिसका जगह जगह पर सामाजिक संगठनों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रताप सर्कल पर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा का आयोजन किया गया जिसमें राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, मेवाड़ संभाग अध्यक्ष युग प्रदीप सिंह हमीरगढ़, सभापति नगरपरिषद संदीप शर्मा, राव नरेन्द्र सिंह बिजयपुर, उपाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ओछड़ी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुठोली, चन्द्रसिंह सामेर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के जिलाध्यक्ष कानसिंह सुवावा आदि ने अपने उद्बोधन में महाराणा प्रताप को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और उनके जीवन से शिक्षा लेने पर जोर दिया।
जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह विजयपुर, उपाध्यक्ष शक्तिसिंह मुरलिया, कोषाध्यक्ष गोवर्धनसिंह भाटी, महालक्ष्मी समिति के जिलाध्यक्ष नरपतसिंह भाटी, क्षत्रिय सेवा संस्थान अध्यक्ष बलवीरसिंह बाबरा, भूपाल शिक्षा समिति अध्यक्ष लालसिंह भाटी, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहनसिंह भाटी, संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराड़ा, चोगावड़ी सरपंच बहादूर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह रूद, राजपूत समाज धर्मशाला अध्यक्ष उदयसिंह जाड़ोली, संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराड़ा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष लोकपालसिंह डेट, पार्षद सावंतसिंह चन्देरिया, नाहरसिंह चित्तौड़ीखेड़ा, भगवतसिंह चित्तौड़ीखेड़ा, गुलाबसिंह धांधोली, गजराजसिंह धांधोली, अरविन्द सिंह चन्देरिया, लोकेन्द्रसिंह पुठोली, हरिसिंह तापड़ियों का खेड़ा, राघवेन्द्र सिंह जलोदा जागीर, जयपालसिंह चन्देरिया, खुशवीरसिंह रूद, भूरसिंह किशनिया खेड़ी, हिम्मतसिंह चरपोटिया, मिट्ठूसिंह दरीबा, राजेन्द्र सिंह कांसेड़ी, सत्यप्रकाश सिंह, शक्तिसिंह, भीमसिंह राशमी, रायसिंह लक्ष्मणसिंह जी का खेड़ा, रघुराजसिंह डगला का खेड़ा, भंवरसिंह मुरोली, श्यामसिंह हाड़ा, अजयसिंह खोर, विजयसिंह बिजयपुर, भंवरसिंह मुरलिया, कविराज सोहन चैधरी गंगरार, कुलदीपसिंह चावण्डिया, शैलेन्द्र सिंह, कालूसिंह, मुकेश सिंह चन्देरिया सहित सर्वसमाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ