शनिदेव का जन्मदिवस एवं शनिदेव भगवान की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

 शनि महाराज आली, (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। कपासन उपखंड क्षेत्र के आली गांव में शनि देव भगवान का जन्म दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर कमेटी के अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर ने बताया कि आज शनि देव भगवान का जन्म दिवस अमावस्या के दिन मनाया गया साथ ही शनिदेव के मंदिर के ऊपर ध्वजा फहराया गया साथी मंदिर परिसर में सनी देव के सामने पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार ई के द्वारा हवन यज्ञ किया गया। मंदिर कमेटी के सचिव कालू सिंह एवं मंदिर के उपाध्यक्ष सतनारायण जाट एवं कमेटी के कई पदाधिकारी इस हवन यज्ञ में शामिल हुए। 12 बजें शनि की पूजा अर्चना की गई और आज अमावस्या होने के कारण भक्तों की भीड़ मंदिर में देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शनि देव के तेल, प्रसाद, काला उड़द आदि शनि के चढ़ावा किया। भगवान शनि देव के मंदिर में सनी देव का जन्म दिवस पर 11000 रूपयें का केक
शाम को 7 बजे  केक काटकर शनि देव का जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शनि महाराज मंदिर के पुजारी श्याम गिरी गोस्वामी, देवगिरी गोस्वामी आदि पुजारी उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ