चित्तौड़गढ़। पर्सनल आईडी से रेलवे के ई टिकिट बुक करना एक ई-मित्र संचालक को भारी पड़ गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने ईमित्र की दुकान पर पहुंची। मामला चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा रोड़ पर स्थित एक ईमित्र की दुकान का हैं।
रेलवे सुरक्षा बल के सीआई नाथू राम जाट ने बताया कि उन्हें रेलवे टिकट की कालाबाजारी होने की शिकायत मिली। आरपीएफ टीम चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा रोड़ पर स्थित ईमित्र संचालक की दुकान पर पहुँची। दुकान पर मोंटू जयसवाल निवासी श्रीपुरा मिला। आरपीएफ ने टिकट बुकिंग पर अतिरिक्त पैसा लेने व रेलवे टिकट के लिए लाइसेंस के बारे में पूछताछ की। जिस पर मोंटू ने बताया कि वह निजी आईडी से पुछले एक साल से निजी आईआरसीटीसी की आईडी से ई रेलवे टिकिट बुक कर रहा हैं और प्रति टिकिट 50 रुपए अतिरिक्त चार्ज ले रहा था। आरपीएफ को कुल 24 ई टिकिट प्रिंट किए दुकान से मिले। ये ई टिकिट 24 हजार 499 रुपए के थे। ई टिकिट बुक करने में उपयोग में लिए गए लेपटॉप और मोबाइल को जप्त किया गया। इस मामले में मोंटू जयसवाल को गिरफ्तार कर अजमेर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ