कपासन (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। थाना क्षेत्र के मुंगाना निवासी एक के लापता होने पर पुत्र ने थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।
पुलिस के अनुसार कपासन थाना क्षेत्र के गांव मुंगाना निवासी प्रार्थी राजमल पिता पृथ्वीराज जाट ने शुक्रवार दोपहर इस आशय की रिपोर्ट पेश कर बताया कि पिता 14 मई से डिप्रेशन में घूम रहे हैं। बताया गया की उस दिन घर पर कुछ लोग रात 8 बजे आये थे जिनमें देवरिया निवासी उदयराम पिता भेरूलाल, धमाना निवासी जगदीश पिता जीयु जाट व छगन जाट आये तथा इन लोगों ने ऐसा क्या कुछ कहा जिससे प्रार्थी के पिता डिप्रेशन में आ गये। हमारे द्वारा पुछे जाने पर वह सही ढंग से जवाब नहीं दे पा रहे थे तथा 18 मई गुरुवार की मध्य रात्रि बिना बताए कहीं चले गए तथा उनका मोबाइल भी घर छोड़कर गये। वगैराह रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।
0 टिप्पणियाँ