चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी का स्वागत किया गया।
जिला संगठन महामंत्री नवाब खान ने बताया कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी के चित्तौड़गढ़ में शादी समारोह में आवागमन पर गोरा बादल स्टेडियम के पास मुस्लिम मुसाफिरखाना में अल्पसंख्यक कार्यकर्ता द्वारा मेवाड़ी पगड़ी, फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
वार्ड 51 कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जमील अहमद ने बताया कि इस अवसर पर आबिद कागजी द्वारा कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया तथा राहत कैंप के माध्यम से कांग्रेस सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार कर आम लोगों को राहत दिलाने के प्रयास पर जोर दिया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष की ओर से हजरत काजी चलफिर शाह रहमतुल्लाह के 95वें उर्स मुबारक के मौके पर चादर शरीफ, फूल इत्र पेश कर देश में अमन व भाईचारे की दुआ मांगी तथा उर्स की मुबारक बाद पेश की जहाँ दरगाह कमेटी के चेयरमेन सैयद दौलतअली, अमानत अली व कमेटी के मेम्बर की ओर से दस्तारबंदी भी की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, राजू शालीमार, रफीक नागोरी, खुसरो कमाल, इकबाल अब्बासी, सलीम नेता, नवाब खान, ओवेश, मुबारिक नीलगर, जमील अहमद, मोनू खान, बिलाल, असलम, आजाद नीलगर, नासीर, चीमा, सोहेल, अहमद, जाहिद गौरी, अयुब भाई, अली अब्बासी, अकरम अली बहादूर, युवा नेता इरफान, मकसूद, इरशाद, इकबाल, खलील, हसन आदि अल्पसंख्यक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ