शनिमहाराज आली, (माया सर्कल न्यूज़@ गजेंद्र सिंह राणावत)। उपखंड क्षेत्र कपासन के आली गांव स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीशनि धाम शनि महाराज आली में शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव कालु सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह ही श्रद्धालुओं का आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया जो दिन भर चला। भक्तों ने कतारों में खड़े होकर माला, प्रसाद, तेल, काला दान अन्य वस्तु शनि देव को पुजा अर्चना कर के चढ़ाकर भगवान शनिदेव के दर्शन के लाभ प्राप्त किए। मुख्य मंदिर तेल कुंड नवग्रह मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहीं हैं। इधर मनिहारी की स्टाले पर खास बिक्री हुई। सुरक्षा व्यवस्थाएं के लिए स्वयंसेवक तैनात रहे।
0 टिप्पणियाँ