भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @ विनोद सेन)। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कस्बे के नाडिया गांव के समीप देर रात्रि को एक इको कार एवं बजरी से भरे डंपर में जोरदार भिड़ंत होने से एक महिला सहित दो जनों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक होने पर उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया। थाना प्रभारी राजूराम ने बताया कि इको कार में सवार लोग बिजोलिया शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे तभी नाडिया गांव के समीप इको कार बजरी से भरे डंपर से टकरा गई जबरदस्त भिड़ंत में राम कुमार पिता भुवाना मीणा निवासी मीडिया एवं सिंटू पिता कैलाश मीणा निवासी बड़ोदिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल को भीलवाड़ा रेफर किया गया है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वही दोनों ही शवों को जहाजपुर चिकित्सालय लाया गया जहां पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। इस दौरान शाहपुरा थाना प्रभारी राजकुमार नायक, प्रशिक्षु एएसआई नेहा सिंह, एएसआई भागचंद वैष्णव, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल सत्यवीर, मुकेश कुमार गुर्जर, डिलीट सरपंच शैतान मीणा सहित परिजन मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ