महावीर इंटरनेशनल जोन चित्तौड़गढ़ की कार्यकारिणी घोषित, जोन सचिव बने प्रवीण जैन


चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल जोन चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष चान्दमल बोकड़िया ने सत्र 2023-25 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की। इस नई कार्यकारिणी में जोन सचिव वीर प्रवीण जैन, जोन संयोजक वीर राजेन्द्र दोषी, कोषाध्यक्ष पद पर विर देवेन्द्र रांका को मनोनीत किया है। विभिन्न गतिविधियों को सूचारु रुप से पूर्ण कराने हेतु वीर निरन्जन नागौरी को सीएसआर प्रोजेक्ट समन्वयक, वीर अभय बोहरा को ग्रीन क्लिन इंडिया प्रोजक्ट समन्वयक, वीर सुरेष कुमार डांगी को सदस्यता संवद्वन प्रोजेक्ट समन्वयक, वीर सी.ए. अर्जुन लोढ़ा को युवा विकास प्रोजेक्ट समन्वयक, वीर महावीर रांका को रक्तदान एवं देहदान प्रभारी, वीर अमरकान्त उपाध्याय को ग्रामीण केन्द्र विकास प्रभारी, वीर बलवन्तसिंह सिसोदीया को रोको थेलिसिमिया प्रचार प्रसार समन्वयक, वीर के एम जैन को प्रचार प्रसार एवं मिडिया प्रभारी, वीर हस्तीमल चौरड़ीया को जल संर्वद्वन एवं विकास प्रभारी, वीरा स्वाती छाजेड़ को महिला विकास प्रभारी, हस्तीमल चंडालिया एवं अशोक पाटनी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में नियुक्त किया गया है।
महावीर इन्टरनेशनल जोन चित्तौड़गढ़ के तहत 352 सदस्यों के साथ 12 सेन्टर कार्यरत है एवं सबको प्यार सबकी सेवा के उद्देश्य को लेकर संस्था जिले में कार्यरत है। नवनियुक्त सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अर्न्तराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन द्वारा 20 मई को प्रातः 11 बजे महावीर नेत्र चिकित्सालय परिसर में रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ