जालमपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह


चित्तौड़गढ़। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार का मुखिया ही अपने विधायको पर भ्रष्ट होने का आरोप लगा रहा है तथा सरकार के मंत्री व विधायक स्वयं मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा कर रहे है। उनके खिलाफ पेदल यात्रा निकाल रहे है। इनकी आपसी कलह से राजस्थान का विकास रूक सा गया है, सम्पूर्ण राजस्थान में अराजकता का माहोल है, भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। बेरोजगार युवा अपने भविष्य के प्रति चिंतित है। राजस्थान की जनता ने भी इस सरकार को बदलने का पूर्णतया मन बना लिया है। यह बात  चित्तौड़गढ़  विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या गुरूवार को ग्राम बिलोदा में आयोजित हुए ग्राम सेवा सहकारी समिति जालमपुरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही।
विधायक आक्या ने कहां की वर्तमान की राजस्थान सरकार में किसानों को सहकारी समितियो के माध्यम से बहुत कम मात्रा में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि पूर्व की भाजपा सरकार में किसानो को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ऋण उपलब्ध कराया जाता था। इस दौरान विधायक आक्या ने ग्राम सेवा सहकारी समिति जालमपुरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालसिंह राठी, उपाध्यक्ष निर्मलादेवी जाट व कार्यकारिणी सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान सहकारी समिति के नवनिर्वाचित सदस्य बालुराम जाट, प्रवीण सिंह राठौड़, नरेश जाट, मांगीलाल जटिया, अम्बालाल भील, दिनेश जाट, अमृतराम जाट उपस्थित थे।
इस अवसर पर सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, चित्तौडगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति चेयरमेन प्रवीण सिंह राठौड़, जिला मंत्री हरिसिंह जाट, रामरतन जाट, रामनिवास जाट पाटनिया, शम्भुुपुरा सरपंच अजय चैधरी, सेमलिया सरपंच किशन शर्मा, बालुराम जाट, लेहरू लाल गाडरी, कुकाराम डांगी, प्रभुलाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, लालसिंह डुडी, शंकर जाट भुतिया, रमेश गुर्जर, हिरालाल जाट, मनोहरलाल जाट, सुरेश जाट, चरण जाट, शंकर गुर्जर, रामनिवास गाडरी, देवराज खोर, शैतानसिंह अमराणा, शिवराज सिंह सावा, प्रहलाद गुर्जर, रामगोपाल जाट सहित बढ़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ