आंटोली गांव में कृषि कार्य करते एक महिला की मौत


शाहपुरा, (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के लसाडिया ग्राम पंचायत के आंटोली गांव में आज सुबह खेत पर कार्य करते समय एक महिला अचेत हो गई जिसे शाहपुरा जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आटोली गांव निवासी सीमा मीणा अपने पति ओमप्रकाश मीणा के साथ खेत पर हरी घास काट कर उसका पुलिंदा बांधकर सिर पर रखने लगी थी कि अचानक वह जमीन पर बेहोश होकर गिर गई। बाद में अचेत अवस्था में उसे शाहपुरा जिला चिकित्सालय लाया गया यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
पंडेर थाना अधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार मृतक के पति की रिपोर्ट पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गर्मी से अचानक मौत के बाद मृतका के दोनों पुत्रों सहित पीहर व ससुराल पक्ष के परिजनों में कोहराम सा मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ