चित्तौड़गढ़। युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला महासचिव सैय्यद अकरम अली का स्वागत का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर के गांधी नगर निवासी अकरम अली का उनके शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं व रिश्तेदारों ने मिलकर माला पहना कर इस्तकबाल किया। इस अवसर धामनी खेड़ा के रईस मोहम्मद ने अपने कार्यकताओं के साथ स्वागत किया, गांधी नगर के इदरिस रज़ा, रऊफ अहमद, शाकिर खान, मोहम्मद अकरम, भदेसर के इनुस मोहम्मद, कन्नौज के इस्लाम देशवाली, सावा के अशफाक शेख आदि समाजजन ने कार्यकर्ताओं के साथ आकर इस्तकबाल किया।
0 टिप्पणियाँ