चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आजाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला संगठन महासचिव करण सिंह सांखला की उपस्थिति में स्टेशन रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने देश की उन्नति और प्रगति के लिए कई बांधों का निर्माण करवाया। आईआईटी एवं बड़े कल कारखाने हॉस्पिटल एवं सेना का विस्तार कर देश को आत्मनिर्भर किया उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय हवाई अड्डे बंदरगाह आदि का निर्माण करा कर देश को विश्व में अग्रणी किया। जिला प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, विक्रम जाट, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, उपाध्यक्ष रमेश दशोरा, कमल गुर्जर, महासचिव गजानंद गुर्जर, विमल जैन, किशोर धाकड़, पूर्व युवा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, सचिव मोहसिन खान, रंजीत लोट, मोहम्मद इकबाल, शहर प्रवक्ता राजेश सोनी, नवरत्न जीनगर, वरिष्ठ पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, संगठन महासचिव महेश काकानी देवीलाल धाकड़, सोशल मीडिया अध्यक्ष रिजवान अशरफी, नरेश धाकड़, बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राव, सावन श्रीमाली, उदय लाल रेगर, जतिन वल्डिया, अमित कोली, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भैरूलाल जाट, बाबर मल मीणा, विजय धाकड़, असलम खान, तेजपाल भाई, बसंतीलाल वेद, शौकीन पुरबिया आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ